{"_id":"5e7501268ebc3e72c445832c","slug":"health-farrukhabad-news-knp551546714","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से लौटे उद्योगपति के रिश्तेदार के घर स्वास्थ्य टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से लौटे उद्योगपति के रिश्तेदार के घर स्वास्थ्य टीम ने की जांच
विज्ञापन
कायमगंज। नगर में एक उद्योगपति के रिश्तेदार 20 दिन पहले दुबई से लौटकर आए थे। इसकी जानकारी शुक्रवार को होने पर एसडीएम अमित आसेरी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस फ़ोर्स भेजकर जांच कराई। उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। वहां उन्होंने कुछ जांचें भी कराई हैं। उनके वापस आने पर 14 दिन के लिए कोरेनटाइन प्रोटोकॉल में रखा जाएगा।
नगर के एक उद्योगपति के रिश्तेदार का दुबई में कारोबार है। इसके तहत उनका व परिवार का दुबई आना जाना रहता है। 29 फरवरी को वे भारत लौटे और इसके कुछ दिन बाद जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित हो गए। एक निजी चिकित्सक के यहां वे दवा लेने पहुंचे तो उन्हें बाहर जाकर जांच कराने की सलाह दी, लेकिन वे कई दिन तक जांच कराने नहीं गए।
घर पर ही इलाज कराते रहे। शुक्रवार को उनके बारे में सूचना मिली तो एसडीएम ने उनके घर पुलिस फोर्स के साथ स्वास्थ्य टीम को भेजा। घर पर बताया गया कि वे इलाज के लिए दिल्ली गए हैं। एसडीएम ने बताया कि उनकी लोकेशन ट्रेस की गई है, वे इस समय दिल्ली में हैं। यह भी बताया कि जांच हो गई है। उनके आने के बाद जरूरत हुई तो उन्हें कोरेनटाइन प्रोटोकॉल में रखा जाएगा। एसडीएम अमित आसेरी ने बताया इस तरह की सूचना छिपाने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में काफी दिन तक सूचना को छिपाया गया है।