फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health

102 मरीजों की आंखों के हुए आपरेशन

Tue, 18 Feb 2020 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
health
कंपिल में लगे निशुक्ल नेत्र शिविर में आंख के आपरेशन के बाद लेटे मरीज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। नगर के मोहल्ला आजाद नगर स्थित वर्धमान जैन चिकित्सालय में समाजसेवी पखराज डागा की ओर से दस दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ भाजपा नेत्री मिथिलेश अग्रवाल, प्रमुख उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल व ट्रस्ट के मंत्री समाजसेवी पुखराज डागा ने किया। डाक्टरों ने शिविर में मरीजों की आंखों का चेकअप किया और दवा बांटी। करीब 102 मरीजों की आंखों का आपरेशन किया गया।
विज्ञापन

वर्धमान जैन चिकित्सालय में हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज सेवी पुखराज डागा ने नेत्र चिकित्सा शिविर लगवाया। इसमें आसपास जिलों से आए करीब 500 मरीजों ने आंखों की जांच कराई। मंगलवार को 102 मरीजों के आंखों का डॉक्टरों ने आपरेशन किया। आपरेशन के बाद देखभाल के लिए उनको दो दिनों तक चिकित्सालय में रखा जाएगा। चिकित्सकीय सुविधाएं सहित दवाई ,खाना, चश्मा आदि नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जैन अस्पताल कंपिल में नि:शुल्क परीक्षण व ऑपरेशन इस शिविर के बाद भी जारी रहेंगे। वही भाजपा नेत्री ने मरीजों का हाल जाना व फल वितरण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed