फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health,farrukhabad news,garmee

आसमान से बरसी आग, पारा 46 पार

Sat, 11 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
health,farrukhabad news,garmee
कायमगंज। शुक्रवार को तापमान फिर 46 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने से लोग खासे परेशान रहे। उधर, भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में बुखार, जुकाम के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

आग उगल रहे सूरज की तपिश से हर कोई बेहाल दिखाई दे रहा है। दोपहर में सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को तेज धूप के कारण सड़कें सूनी नजर आईं। अधिकतम तापमान 46.2 और न्यूनतम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी में लापरवाही लोगों पर भारी भी पड़ रही है। लोग तेजी से बुखार और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। लू से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

खासतौर से बच्चों में ज्यादा समस्या देखने को मिल रही है। सीएचसी में डॉ. विपिन कुमार मरीजों को सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि तेज धूप से आने के बाद न तो ठंडा पानी पियें और न ही नहाएं। अक्सर लोग बाहर से आकर ठंडे पानी से नहा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडा, गर्म होने से तेज बुखार के शिकार हो जाते हैं। जुकाम होने का रहता है। इसके अलावा बाहर यात्रा कर रहे हैं तो अपने साथ पानी और ओआरएस का घोल जरूर रखें। बर्फ वाला पानी, कोल्ड ड्रिंक या अन्य शीतल पदार्थ तुरंत न पिएं। अगर पीना है तो शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद पीयें।

ज्यादा देर धूप में खड़े न हों
सीएचसी के डॉक्टर अमरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 4-5 मरीज जुकाम व बुखार और दस्त से पीड़ित आए। मरीजों ने बताया कि धूप में खड़े होने के बाद तुरंत ठंडा पानी पी लिया। इससे शरीर में दर्द के साथ बुखार आ गया और दस्त भी होने लगे। इसके साथ ही लगातार उन्हें चक्कर आ रहे हैं। डॉक्टर के मुताबिक, अगर धूप में रहेंगे तो यह समस्या आना तय है। इससे लगातार धूप में न खड़े हों, समय-समय पर पानी पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed