{"_id":"58d55fd54f1c1b1a191a18b9","slug":"headmaster-s-death-in-collision-of-two-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में प्रधानाध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में प्रधानाध्यापक की मौत
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में प्रधानाध्यापक घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिवार के लोग घायल को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि वह हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।
थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी साधौ सिंह यादव (59) का एक मकान शहर कोतवाली के आवास-विकास कालोनी में है। यहां पर उनके बच्चे रहते हैं। शुक्रवार की शाम साधौ सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। साधौ सिंह हेलमेट नहीं लगाए थे। जब वह गांव बबना के पास से गुजर रहे थे।
उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में साधौ सिंह सिर में चोट लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरा बाइक चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आनन-फानन में साधौसिंह को नवाबगंज स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। साधौ सिंह बबना प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे।