फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Head of woman who jumped in front of train injured

Farrukhabad News: ट्रेन के आगे कूदी महिला का सिर फटा

Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Head of woman who jumped in front of train injured
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला विकास नगर में शनिवार देर रात एक महिला ट्रेन की पटरी पर गंभीर हालत में पड़ी मिली। खोजबीन करते पहुंचे परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसका सिर फटा होने से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। सैफई में उसकी हालत में कोई सुधार नहीं बताया जा रहा है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला सातनपुर निवासी शिव कुमार यादव की पत्नी आशा देवी (40) शनिवार देर रात घर से नाराज होकर निकल गईं। करीब 11 बजे कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन निकली। इसके बाद परिवार के लोग पटरी पर खोजने निकले। मोहल्ला विकास नगर के पीछे रेलवे लाइन पर आशा देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके सिर का काफी हिस्सा फटा हुआ था। पुत्र निशांत यादव ने परिजनों की मदद से आशा देवी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। सैफई मेडिकल कालेज में उनकी हालत में कोई सुधार नहीं बताया जा रहा है। दुर्घटना के पीछे मुख्य वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed