फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   He worked as a labourer in Jaipur and had come to his village four days ago.

Farrukhabad News: जयपुर में करता मजदूरी, चार दिन पूर्व आया था गांव

Sun, 10 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 10 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
He worked as a labourer in Jaipur and had come to his village four days ago.
ब्रजेश जयपुर में मजदूरी करता था। चार दिन पूर्व ही वह गांव आया था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई संजय और छोटे कल्याण हैं। सभी मजदूरी करते हैं। मां सावित्री देवी व पिता बालकराम रो-रोकर बेहाल हो गए। दो बहनें हैं दोनों की शादी हो चुकी हैं। देर शमा के शराब ठेके के सेल्समैन ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ ठेके में तोड़फोड़ करने के आरोप में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस उपद्रवियों की पहचान करनी शुरू कर दी है। देर शाम को पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को बुलाकर उन्हें वीडियो दिखाए गए। उनसे लोगों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस उन्हें पकड़ने का भी प्रयास कर कर रही है।
विज्ञापन


पथराव के दौरान सीओ अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय व पूर्व थानाध्यक्ष रहे सुदेश विश्वकर्मा व लेखपाल आशीष यादव के भी पत्थर लगा। पर वह घायल होने से बच गए। इसके अलावा कुछ ग्रामीणों के भी पत्थर लगे। इससे वह चीखते नजर आए। पथरव बंद होने के पुलिस ट्रैक्टर से खींच कर कार को सीधा कराया। घटना के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, एसडीएम रविंद्र कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, सीओ सिटी अभय वर्मा तहसीलदार शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने करीब बीस मिनट तक पुलिस पर पथराव व लाठी-डंडे चलाए। इस दौरान पुलिस कर्मियों को हाईवे तक दौड़ा लिया। बाद में फोर्स बढ़ने पर पुलिस ने दो घंटे मशक्कत कर स्थिति पर नियंत्रण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed