{"_id":"c19d6c33021db2b3a0c5472a5f8e89df","slug":"he-winning-kho-kho-teams-of-adarsh-inter-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में आदर्श जनता इंटर कालेज की टीमें विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में आदर्श जनता इंटर कालेज की टीमें विजेता
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दुर्गा प्रसाद बद्री प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान सब जूनियर और सीनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में आदर्श जनता इंटर कालेज महलई की टीमें विजेता रहीं। साथ ही सब जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को पंडित दुर्गा प्रसाद बद्री प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान पर जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता के सब जूनियर और सीनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में आदर्श जनता इंटर कालेज महलई की टीमें विजेता रहीं। वहीं सब जूनियर और सीनियर स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज की टीमें दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
इससे पहले प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रामनरेश मराल, शिवराम सिंह वर्मा, संजीव राठौर, अजय कुशवाहा, ज्योति बाजपेयी, रामआसरे, राजीव श्रीवास्तव, शिशपाल सिंह, संध्या सिंह, फराहना हासमी, हरिपाल सिंह, देवेंद्र सिंह और खुशीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खो-खो सब जूनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ी- सुहागिनी शाक्य, शिखा, रीता, स्वाति, सव्या, स्मृति, सीता कुशवाहा, लक्की, ऋचा श्रीवास्तव, निशा सक्सेना, शिक्षा और माला बाथम।
खो-खो सीनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ी - महालक्ष्मी शाक्य, अनीता शाक्य, मनीषा, करिश्मा, शशि, अम्रता, नेहा, मेघा, वर्षा, कामिनी और सुनैना शाक्य।
खेलों से होता है शारीरिक व मानसिक विकास- फर्रुखाबाद। याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह में बच्चों ने खूब पसीना बहाया। संस्थापक अजय सिंह यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
मंगलवार को एसबी पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, म्यूजिकल चेयर रेस, स्पून रेस, फ्राग रेस, आदि प्रतियेागिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
प्ले ग्रुप से कक्षा चार तक के बच्चों की हुई प्रतियोगिता में ईशू, असरा खान, सुरजीत, अंशू, अस्मिता व अंश ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग के बच्चों ने खो- खो, ऊंची कूद में पसीना बहाया।
विद्यालय संस्थापक अजय सिंह यादव ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे बच्चों की हौसला अफजाई की।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन विवेक यादव, प्रधानाचार्या अनीता मिश्रा, स्नेहा यादव, मानसी, दीपशिखा, दीप्ती, आदेश, रुची, दीक्षा आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका विपिन, अमित कुमार व शैलेंद्र ने निभाई।