फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   He who runs the flour mill cuts off my electricity

Farrukhabad News: जेई चलवाउत आटा चक्की, हमार बत्ती काट देत

Wed, 05 Mar 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
He who runs the flour mill cuts off my electricity
फर्रुखाबाद। किसानों की बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बिजलीघर भोलेपुर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने बिजली अधिकारियों के सामने कमालगंज के अवर अभियंता पर गंभीर आरोप लगाए। कुछ किसानों ने गलत बिल भेजे जाने की शिकायत की। अधीक्षण अभियंता ने गलत बिल होने पर शिविर लगाकर उसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सभी समस्याओं पर बात न बनने पर किसान नेताओं ने धरना-प्रदर्शन समाप्त नहीं किया।

जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में सैंकड़ों किसान डिवीजन कार्यालय भोलेपुर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों पर जमकर भड़ास निकाली। ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी किसान अखिलेश कुमार ने अधीक्षण अभियंता अजय कुमार से शिकायत की कि एक साल में उनका घरेलू बिल 1.47 लाख रुपये आ गया। इसी दौरान कुछ किसानों ने कमालगंज जेई पर आरोप लगाया कि वे तौ लाइनमैन से पइसा लइकर आटा चक्की चलवाउत हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि किसानों के गलत बिल कैंप लगाकर सही किए जाएंगे। नवाबगंज किसानों के जो कनेक्शन कॉमर्शियल किए गए हैं, उनकी पेनाल्टी खत्म की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जोनल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्र, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गंगवार, जिला सचिव किशन गोपाल मिश्र, संजय यादव, अनीस सोमवंशी व शिवराम शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शर्तें मानीं तो खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन

देर शाम बिजली अधिकारियों ने किसानों की सभी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। इस पर धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने बताया कि जहानगंज थाने में चार किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने के लिए अधिकारियों ने हामी भर दी है। मुकदमा दर्ज कराने वाले लाइनमैन धनीराम ने समझौते के लिए लिखकर भी दे दिया है। सभी मांगे पूरी होने पर धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed