फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hatya

छात्र का शव रसोई में मिला, हत्या की आशंका

Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
hatya
कंपिल। कक्षा दस के छात्र का शव घर की रसोई में पड़ा मिला। अंतिम संस्कार के वक्त छात्र के गले में निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी रामऔतार शर्मा मजदूरी करते हैं। उनकी पुत्र सरवन(17) एटा के गांव बिलसड़ के कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। गुरुवार को रामऔतार मजदूरी पर गए थे। उनकी पत्नी स्कूल में रसोईया है, वह भी काम पर गई थी। घर पर सरवन अकेला था। दोपहर में परिवार के लोगों ने सरवन को काल की जो कि रिसीव नहीं हुई। जिस पर ताऊ का बेटा गौरव उसे देखने के लिए घर गया था तो रसोई में उसका शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

उसके पास ही सीढ़ी भी थी। परिजनों ने सीढ़ी से गिरकर मौत होने की आशंका जाहिर की। शुक्रवार को शव अंतिम संस्कार को ले गए। वहां कपड़े उतारने पर परिजनों को उसके गले पर रस्सी से कसने के निशान मिले तो उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छात्र सरवन का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई कि एक माह पहले छात्र का गांव के ही एक घर में जाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि सरवन का शव जिस स्थान पर मिला है वहां पर फांसी नहीं लगा सकता है। इससे फांसी लगाकर हत्या करने के बाद शव रसोई में लाकर डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed