{"_id":"5f1b2ade8ebc3e63cb7ee900","slug":"hatya-farrukhabad-news-knp5730936144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा ही निकला मां का कातिल, बहन को भी मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा ही निकला मां का कातिल, बहन को भी मारा
विज्ञापन
गंगा नगर कालोनी में अपने घर का ताला खोलकर बाहर खड़ी महिला। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। वृद्ध मां को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका ही पुत्र निकला। उसी ने बहन की भा जान ली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया, ईंट और मृतका का मोबाइल बरामद कर लिया है। संपत्ति के लालच में हत्या की बात आरोपी ने कबूल की है। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
शहर कोतवाली के गंगानगर कबाड़ वाली गली निवासी रामकली उर्फ राधा (70) तथा उनकी छोटी बेटी लक्ष्मी (35) के शव 21 जुलाई को तालाबंद घर से बरामद हुए थे। राधा की बड़ी बेटी किरन ने अपने भाई पर गुरुवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने अभियुक्त विमल प्रताप उर्फ लालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने हत्या करने की बात कबूल की।
पुलिस को लालू ने बताया कि उसकी मां ने बहन लक्ष्मी के नाम मकान की वसीयत कर दी थी। वह उसे संपत्ति से बेदखल कर रही थीं। इसीलिए मां और बहन की हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल के अलावा चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद दुबे, अरविंद राव आदि रहे।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शुक्रवार दोपहर को रामकली की बड़ी बेटी संगम विहार दिल्ली निवासी किरन कोतवाली पुलिस के साथ अपने घर पहुंची। उसने घर का ताला खोला और अंदर से तकिया, एक चादर ली। इसके बाद वह पुलिस की जीप में बैठकर चली गई। किरन ने बताया कि उसे भी जानमाल का खतरा है। उसने पुलिस से सुरक्षा का गुहार लगाई है।