फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   "Har-Har Mahadev" continued to resound in praise of the Lord of Lords.

Farrukhabad News: देवाधिदेव की स्तुति में गूंजता रहा हर-हर महादेव

Tue, 04 Aug 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
"Har-Har Mahadev" continued to resound in praise of the Lord of Lords.
फर्रुखाबाद। सावन के पहले सोमवार को शिवालय भोले के भक्तों से भरे रहे। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बाबा पर पवित्र जल, पुष्प, बेलपत्र, फल अर्पित किए गए। बाबा के सिद्ध स्थलों में शामिल पांडवेश्वरनाथ शिवालय, पुठरी मंदिर में भक्तों की दोपहर बाद तक लंबी कतारें लगी रहीं। उपवास रखे भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। गंगा तटों पर कांवड़िया जल भरकर रवाना होते रहे।
विज्ञापन

शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही पांचाल घाट, शृंगीरामपुर, ढाईघाट व अटैना घाट पर कांवड़ियों की भीड़ रही। मंदिरों की तरफ रात भर कांवड़िये पहुंचते रहे और सोमवार सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक करने लगे। शहर व आसपास कस्बों के भक्तों ने स्नान के बाद शिवालयों में जल चढ़ाया।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित पांडवेश्वरनाथ शिवालय में दोपहर एक बजे के बाद तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़क पर भी भक्तों को लाइनें लगानी पड़ीं। व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सुरक्षा के खासे प्रबंध रहे। पुठरी के शिव मंदिर में भी हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ पहुंची। दिनभर भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
शाम को शृंगार दर्शन करने परिवार सहित पहुंचे भक्तजन
भोले के मंदिरों का शाम के समय फूलों और एलईडी लाइटों से भव्य शृंगार किया गया। दिन में भीड़ की वजह से दर्शन करने से वंचित लोग परिवार के साथ मंदिरों में पहुंचे। उन्होंने बाबा के शृंगार दर्शन किए। इसमें बुजुर्गों की भी खासी संख्या रही।
-------------------
मंदिरों के बाहर नाग के दर्शन, दूध पिलाया
शिवमंदिरों के बाहर सपेरा डलियाें में काले नागों को लेकर लाइन में लगे भक्तों को दर्शन करवाते रहे। कई भक्तों ने नाग को दूध पिलाकर पुष्प और दक्षिणा अर्पित की। मंदिरों के बाहर बैठे लोगों को दान देकर पुण्य कमाया।
------------------
फोटो-21 नगर के शिवाला मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक

शिवालयों में पूजन के लिए लगी होड़
कायमगंज। गंगा दरवाजा स्थित शिव मंदिर, लालकुआं के नदेश्वर बाबा मंदिर, फूलमती देवी मंदिर, बजरिया मंदिर और सोमसर्वा मंदिर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही। भोलेनाथ का जल, दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर रुद्राभिषेक किया। महिलाएं, युवा और बच्चे भी पूजा अर्चना के लिए उत्साहित दिखे। पुजारियों ने बताया कि जो सावन के सोमवार को भगवान शिव का सच्ची श्रद्धा से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। कंपिल के रामेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तों की खासी भीड़ रही। (संवाद)

-------------------

भक्तों में दिखा जोश, पुलिस के भी छूटे पसीने
फोटो-22 पुठरी मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते भक्त। संवाद
नवाबगंज। ऐतिहासिक पुठरी मंदिर में भक्तों को बैरिकेडिंग से होकर निकाला गया। चटख धूप में तेज गर्मी के बावजूद भक्तों का जोश कम नहीं हुआ। भीड़ को संभालने में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। भक्तों को जलाभिषेक का ही समय मिल सका। मंदिर के महंत सुरेश भारती भी व्यवस्था संभालते दिखे। महिला दरोगा नीलम सिंह, सिरौली चौकी इंचार्ज सत्यनारायण सिंह, नंदलाल सिंह आदि तैनात रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed