फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Happiness was immense, 101 got employment

Farrukhabad News: खुशी मिली अपार, 101 को मिला रोजगार

Sat, 17 Jun 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Happiness was immense, 101 got employment
फर्रूखाबाद। सेवायोजन कार्यालय में लगे रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। रोजगार देने के लिए आई विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। भीषण गर्मी में युवाओं को पेयजल के लिए भटकना पड़ा। कंपनियों ने 101 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया। चयनित युवाओं की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लगाए जा रहे रोजगार मेलों में भीड़ उमड़ रही है, लेकिन युवाओं को इनका कितना लाभ मिल पा रहा है। यह तो युवा ही भली भांति जानते हैं। युवाओं का कहना है कि रोजगार मेलों में शैक्षिक स्थिति व गुणवत्ता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। इससे आसान और कुछ नहीं हो सकता। युवाओं को रोजगार पाने के लिए दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय में लगे मेले में विप्रो इलेक्ट्रानिक्स, शिवशक्ति बायोटेक, ब्राइट फ्युचर आर्गेनिक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पुखराज हेल्थ केयर व एलआईसी के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में 243 बेराजगार पुरुष और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें से 101 का चयन कर लिया गया। इसके साथ ही सेवायोजन कार्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला भी हुई। इस दौरान प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी आदेश कुमार, अब्दुल बारी, संजय कुमार, नीरज कुमार, एसबीआई के क्षेत्र प्रबंधक प्रदीप अवस्थी, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed