{"_id":"65a039b07d3226a4d801c9d4","slug":"hanging-woman-dies-before-reaching-hospital-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1819-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फंदे पर लटकी महिला की अस्पताल में पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फंदे पर लटकी महिला की अस्पताल में पहुंचने से पहले मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बहन ने मारपीट के बाद हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। ससुरालियों ने परिजनों की गिरफ्तारी की मांग पर लोहिया अस्पताल में हंगामा किया।
मऊदरवाजा थाने के गांव नेकपुर खुर्द निवासी राजमिस्त्री रामलखन जाटव की पत्नी रामवती (28) बुधवार देर रात कमरे में साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे में लटकी मिली। रामलखन ने पड़ोसियों के सहयोग से खिड़की तोड़कर फंदे से उतारा। उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर मायके से परिजन भी पहुंच गए। बहन कृपाली ने रामलखन पर शराब के नशे में मारपीट कर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। मायके वालों ने ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। कृपाली ने बताया कि बहन के साथ आए दिन मारपीट होती थी। इसकी जानकारी वह कई बार दे चुकी थीं। समझाने पर भी रामलखन नहीं सुधर रहा था। उसने बहन रामवती की हत्या कर दी है। उसके तीन बेटियां बेबी, श्रांसी और तीन माह की रागिनी है।
विज्ञापन
-- -- -- --