{"_id":"58d6b4804f1c1b14301a15e3","slug":"hanging-himself-on-the-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को लहूलुहान कर खुद फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को लहूलुहान कर खुद फांसी पर झूला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा में शनिवार को मामूली बात पर दंपति में कहासुनी हो गई। गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर वजनदार चीज मार दी। अस्पताल में पत्नी की हालत गंभीर होने की जानकारी मिलने पर युवक घबरा गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
गांव निवासी शिवनाथ (35) पत्नी पूजा (32) और दो बच्चे अखिलेश (4) व पुत्री शांति (5) के साथ रहता था। सुबह खाना बनाने में देरी को लेकर दंपति में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि शिवनाथ ने आपा खो दिया और किसी लोहे के टुकड़े से पत्नी के सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों के समझाने पर शिवनाथ घर में ऊधम मचाने लगा।
विज्ञापन
दरवाजे पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और पूजा को गंभीर हालत में सीएचसी शमसाबाद ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। करीब दो घंटे बाद जब शिवनाथ को कमरे से निकाला गया तो उसे पता चला कि पत्नी की हालत गंभीर है। बचना मुश्किल है।
विज्ञापन
घबड़ाकर उसने बरामदे में फांसी लगा ली। घटना के समय बच्चे पड़ोसी के घर खेलने गए थे। परिजन पूजा के साथ अस्पताल में थे। मामले की सूचना परिजनों ने शाम तक पुलिस को नहीं दी है। थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जाएगा।