फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hajianpur and Nawabganj Substation remained closed for three hours

33 केवी लाइन में फाल्ट से हजियांपुर और नवाबगंज उपकेंद्र तीन घंटे रहे बंद

Sat, 23 May 2020 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Hajianpur and Nawabganj Substation remained closed for three hours
हजियांपुर और नवाबगंज उपकेंद्र तीन घंटे रहे बंद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सूरज की तपन और बिजली गुल होने से शहरी व ग्रामीण शनिवार को गर्मी से बेहाल रहे। 33 केवी लाइन में फाल्ट से दो उपकेंद्र बंद रहने से करीब साढ़े तीन सौ गांवों की बिजली दिन में गुल रही और शहरी क्षेत्र की बिजली दिन भर आती-जाती रही।
शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का आदेश है। गर्मी बढ़ते ही अघोषित कटौती और फाल्टों से बिजली गुल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी का असर दिखाई दिया। दिन में शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

नीबकरोरी ट्रांसमिशन से नवाबगंज व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र को बिजली लाइन आती है। शनिवार दोपहर 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से दोनों उपकेंद्र बंद हो गए। इससे करीब 350 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बाद लाइन चालू होने पर उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोकल फाल्टों से कई ग्रामीण इलाकों की दिन में बिजली गुल रही। शहरी क्षेत्र के फतेहगढ़ व अन्य फीडरों पर दिन भर फाल्ट आए, इससे दिन में कई बार कभी आधा घंटा तो कभी एक घंटे तक बिजली गायब रही। इससे शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता से गर्मी से बेहाल होते रहे। एसडीओ नवाबगंज रामकुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन बंद होने से तीन घंटे बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed