{"_id":"61aa652b88ff6a6cba340496","slug":"hadtaal-farrukhabad-news-knp6675390149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए 20 लोगों में सिर्फ 12 की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए 20 लोगों में सिर्फ 12 की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सात सूत्री मांगों को लेकर संविदाकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। जिससे अधिकांश पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। विदेश से लौटने वालों की कोरोना जांच न होने से जिले में ओमिक्रॉन का खतरा भी बढ़ रहा है। जिले में शुक्रवार को दो लोग विदेश से आए। जिनकी जांच नहीं हो पाई।
दूसरे देशों में ओमिक्रॉन वायरस फैलने से जनपद में भी सतर्कता के आदेश हैं। जनपद में शुक्रवार को दो लोग और विदेश आए हैं। इससे अब विदेश से आने वालों की संख्या 40 पर पहुंच गई है। रैपिड रिस्पांस टीम में संविदा कर्मियों की तैनाती से ट्रेसिंग व टेस्टिंग का काम समय से नहीं हो रहा है। गुरुवार को पूरी तरह ट्रेसिंग व कोरोना जांच का काम ठप रहा। सतर्कता में लापरवाही से जिले में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा ने बताया कि विदेश से लौटे 20 लोगों की जांच होनी थी। कर्मचारियों ने शाम तक 12 लोगों की ट्रेसिंग के साथ जांच की। शेष आठ लोगों की जांच शनिवार को की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग में सर्वाधिक कर्मचारी संविदा पर ही तैनात हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से काम प्रभावित हो रहा है।
जिले में 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संविदा पर डॉक्टर की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाएं बंद हैं। जिन पीएचसी में स्थायी डॉक्टर हैं, वे भी अधिकारियों की मिलीभगत से समय पर नहीं जाते हैं। कोरोना जांच, टीकाकरण, कांटेक्स ट्रेसिंग आदि काम बाधित हो रहे हैं। धरने में डॉ.सुरेंद्र राठौर, डॉ.रजत कटियार, डॉ.सुधीर कुमार, डॉ.निशि गौड़, विनय मिश्रा, ज्योति, संजय बाथम, साबिर हुसैन, नरेंद्र मिश्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण पर शासन से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश हैं। संविदा कर्मियों की हड़ताल से जिम्मेदारों ने विभाग में इंटर्नशिप प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को टीकाकरण में लगा दिया है। जबकि यह नियम विरुद्ध है। टीकाकरण की गुणवत्ता पर नजर डालें तो गांव दीपपुर नगरिया में शुक्रवार को लगे प्रशिक्षण ले रहे छात्र ने ग्रामीणों के शर्ट के ऊपर से ही टीका लगा दिया। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसके बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को 28250 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। जबकि शाम चार बजे तक 6675 लोगों को टीका लगाया जा सका।(संवाद)