{"_id":"622651366a77c25185008581","slug":"hadsa-police-mout-farrukhabad-news-knp684412481","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर की टक्कर से गन्ना सेंटर इंचार्ज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्टर की टक्कर से गन्ना सेंटर इंचार्ज की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक शाहजहांपुर में गन्ना सेंटर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था।
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पचगमा के गांव अजमतपुर निवासी अनुज (30) जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के गांव सनेठा में गन्ना सेंटर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। जबकि छोटा भाई अभिषेक हरसिंहपुर स्थित सेंटर पर गन्ना इंचार्ज है। रविवार को अनुज अपने छोटे भाई से मिलने आया था। रात को एक बाइक से अनुज और
दूसरी बाइक से उसका भाई अभिषेक व उनका साथी मोनू जरियनपुर अपने घर लौट रहे थे। तीनों एक साथ एक ही मकान में कमरा लेकर रहते थे।
गांव गूजरपुर पमारान पुल के पास अनुज की बाइक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक का हैंडल ट्रैक्टर की ट्राली में फंस गया, इससे अनुज बाइक के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। दूसरी
विज्ञापन
बाइक पर सवार अभिषेक आगे निकल चुका था।
कुछ देर तक जब अनुज की बाइक नहीं दिखी तो अभिषेक पीछे लौटा, उसे अनुज सड़क पर लहूलुहान पड़ा
मिला। अभिषेक की सूचना पर पुलिस ने अनुज को सीएचसी राजेपुर भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पहुंच गए और शव लेकर घर चले गए। मोनू अमृतपुर में गन्ना सेंटर पर इंचार्ज है। तीनों एक साथ ही जरियनपुर में किराए पर कमरा लेकर रहते थे।