{"_id":"62c5e0aca456513bb9546904","slug":"hadsa-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-school-van-farrukhabad-news-knp7062176131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से भरी स्कूली वैन बिजली के पोल से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से भरी स्कूली वैन बिजली के पोल से टकराई
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव समैचीपुर में बच्चों से भरी स्कूली वैन चालक की लापरवाही से बिजली के पोल से टकरा गई। इससे बंच कंडक्टर केबल वैन पर गिर पड़ा। हादसे के समय बिजली आ रही थी। गनीमत रही कि वैन में करंट नहीं दौड़ा। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
क्षेत्र के अचरा रोड स्थित एसआरएस ग्लोबल स्कूल की वैन सुबह बच्चों को लेने के लिए गांव ज्यौना, कुद्दीपुर से होते हुए समैचीपुर गांव पहुंची। इस दौरान वैन में 12 बच्चे थे। गांव ढुडियापुर निवासी युवक वैन चला रहा था। समैचीपुर पंचायत घर के पास वैन पहुंची तभी चालक मोबाइल पर बात करने लगा। वैन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
टक्कर लगने से बिजली का पोल टूट गया और बंच कंडक्टर केबल उस पर गिर पड़ा। इस दौरान बिजली आ रही थी। शुक्र रहा कि करंट वैन में नहीं दौड़ा। बच्चों को वैन से उतारकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया गया।
विज्ञापन
मौके पर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण ने सूचना देकर बिजली की लाइन बंद कराई। सूचना पर पुलिस व लाइनमैन मौके पर पहुंचे। वहां लाइनमैन से बिजली का पोल सही कर दिया। ग्रामीण ने पोल सही होने तक चालक को बैठाए रखा, बाद में उसे जाने दिया गया।