{"_id":"63012a825e1f3d43ca67e99a","slug":"hadsa-farrukhabad-news-knp71373604","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर बच्ची की मौत
विज्ञापन
अंजू की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। मंदिर के दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
कस्बा के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी मनोज कुमार हरिद्वार में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी कुसुम बेटे आकाश व पुत्री अंजू (12) के साथ घर पर रहती हैं।
जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार सुबह करीब 8 बजे अंजू मोहल्ले के शिव मंदिर में प्रसाद लेने के लिए गई।
मंदिर में सजावट के लिए डाली गई बिजली झालरों का तार कटा होने से लोहे के दरवाजे में करंट आ गया। अंजू ने जैसे ही दरवाजे को छुआ वह वहीं गिर पड़ी।
इस पर वहां मौजूद लोग आनन फानन में उसे सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोग शव को घर ले गए।
अंजू की मां व भाई शव के पास बिलखते रहे। सीओ रविंद्र नाथ ने बताया कि परिजन मनोज के हरिद्वार से आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं।