{"_id":"62fe79484732ec4f3d3c62f6","slug":"hadsa-farrukhabad-news-knp7134062148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सीओ पीलीभीत घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सीओ पीलीभीत घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे जा रही बस से टकरा गई। इससे कार सवार पीलीभीत के सीओ सिटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पसली टूटने से उन्हें रेफर कर दिया गया है। चालक बस लेकर फरार हो गया।
थाना राजेपुर क्षेत्र में गांव चाचूपुर मोड़ के पास सीओ सुनील दत्त की कार रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। इससे सीओ गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार चालक सिपाही संजीव कुमार व उसके बगल में बैठा गनर चंद्रशेखर बच गए। शहर कोतवाल विनोद शुक्ला ने सीओ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। रात में ही सीओ का एक्सरे कराया गया। उसमें पसली टूटी आने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
सीओ सुनील दत्त पूर्व में जिले के जहानगंज में थानाध्यक्ष और शहर कोतवाली में एसएसआई रह चुके हैं। वह एक मुकदमे की गवाही में न्यायालय आ रहे थे। सीओ की कार के चालक संजीव कुमार ने राजेपुर थाने में तहरीर दी है। क्षतिग्रस्त कार पुलिस के कब्जे मेें है।