फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hadsa,farrukhabad news,ganga me doobe

गंगा में मिले चार शवों में दो की शिनाख्त

Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
hadsa,farrukhabad news,ganga me doobe
फर्रुखाबाद। गंगा में गुरुवार को मिले चार शवों में से दो की शिनाख्त हो गई है। एक शहर के मोहल्ला गंगानगर कालोनी का रहने वाला था और दूसरा हरदोई का था। दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर निवासी करन सिंह (18) के पिता संजय सिंह की मौत हो चुकी है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। गुरुवार को करन मोहल्ले के दोस्त निखिल के साथ गंगा नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से करन डूब गया था। निखिल घाट से करन का मोबाइल लेकर घर आया।
विज्ञापन

निखिल ने मोबाइल करन की मां लक्ष्मी देवी को दिया। उनको बताया कि करन दूसरे दोस्तों के साथ पुल के उस पार गया है। शाम तक करन वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। रात को मां लक्ष्मी, पुत्र विक्रम व अर्जुन के साथ कोतवाली पहुंची और पुत्र करन के लापता होने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने करन की फोटो देखकर बताया कि एक युवक इसी कद-कांठी का गंगा में डूबा था। उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा है। शुक्रवार को लक्ष्मी देवी, अर्जुन, विक्रम के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं और शव की शिनाख्त करन के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
हरदोई से अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था
हरदोई के थाना हरपालपुर निवासी अहिवरन सिंह (48) मजदूरी करता था। वह पत्नी व बच्चों के साथ शहर स्थित बिलग्राम चुंगी के पास रह रहा था। गुरुवार को वह अपने दोस्त नीरज के साथ एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पांचाल घाट आया था। गंगा स्नान के दौरान अहिवरन डूब गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था।

पांचाल घाट चौकी इंचार्ज ने अहिवरन के मोबाइल से उसके रिश्तेदारों को सूचना दी थी। शुक्रवार को अहिरवन की दिव्यांग पत्नी राधा, पुत्री लक्ष्मी, अन्नू, कमला अन्य लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। वहां लक्ष्मी ने शव की शिनाख्त पिता अहिवरन के रूप में की। लक्ष्मी ने बताया कि घर में पिता ही कमाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed