{"_id":"62a3920eb6479019fe70f75b","slug":"hadsa-farrukhabad-news-ganga-me-doobe-farrukhabad-news-knp70169925","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नहाते समय तीन बहनें डूबी, दो मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नहाते समय तीन बहनें डूबी, दो मिलीं
विज्ञापन
जंजाली नगला घाट पर कोमल की बहन पूजा से जानकारी करते प्रभारी निरीक्षक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। क्षेत्र के जंजाली नगला गांव स्थित घाट पर स्नान करने गईं तीन बहनें गंगा में डूब गईं। युवकों ने दो को बाहर निकाल लिया। तीसरी की तलाश साढ़े छह घंटे तक चलती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर निवासी राजकुमार वर्मा की पुत्री पूजा (22), कोमल (17) व रानी (14) शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे जंजाली नगला स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गईं थीं। नहाने के दौरान तीनों बहनें गहरे पानी में चली गईं।
उनके शोर मचाने पर वहां मौजूद युवकों ने डूब रहीं बहनों को बचाने का प्रयास किया। युवकों ने पूजा और रानी को बाहर निकाल लिया, लेकिन कोमल तेज धारा में आगे निकल गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजन और गांव के दर्जनों लोग घाट पर पहुंच गए। कुछ युवकों ने कोमल की तलाश में गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह व दरोगा विमल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आजाद नगर भटपुरा से गोताखोरों को बुलाकर कोमल की तलाश कराई। हादसे के बाद कोमल की बहन पूजा, रानी, भाई निहाल, गोलू व मां ओमा देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। युवकों ने गंगा में जाल बिछाकर कोमल को ढूंढने का प्रयास किया।
साढ़े छह घंटे की खोजबीन के बाद ढाई बजे तक कोमल का पता नहीं चला। तेज धूप होने से सभी चले गए। पुलिस का कहना है कि गोताखोरों ने तलाश की पर किशोरी का पता नहीं चला। शनिवार सुबह से फिर किशोरी की खोजबीन की जाएगी।