{"_id":"62e2d8a4c1c62644c951f81f","slug":"gst-team-kanpur-news-up-news-chapa-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7100181149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः तंबाकू व्यापारी पर लगा 6 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः तंबाकू व्यापारी पर लगा 6 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
कायमगंज में जूही शाह बाबा मजार के पास तंबाकू गोदाम में पड़ा ताला व जीएसटी की एसआईबी टीम की बाहर खड?
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। तंबाकू के एक गोदाम पर कर चोरी की आशंका पर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) इटावा के ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति ने टीम के साथ छापा मारा। गोदाम में रखी तंबाकू के भौतिक सत्यापन व मूल्यांकन के दौरान व्यापारी ने गोदाम के गेट पर अंदर व बाहर से ताले जड़ दिए। करीब साढ़े तीन घंटे तक टीम ने जांच की। गड़बड़ी मिलने पर छह लाख 28 हजार रुपये जुर्माना जमा करने के लिए नोटिस दी गई है।
गांव मऊ रशीदाबाद स्थित जूही शाह बाबा मजार के पास एक तंबाकू व्यापारी का गोदाम है। दोपहर करीब तीन बजे टीम ने यहां छापा मारा। इसके कुछ देर बाद व्यापारी ने गोदाम के अंदर व बाहर ताले डाल दिए। टीम अंदर माल का भौतिक सत्यापन व मूल्यांकन करती रही। इस दौरान नगर के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा गया। कुछ व्यापारी तो गोदाम के आसपास मंडराते रहे।
गोदाम के गेट पर कुछ पुलिस कर्मी व टीम के कर्मचारी खड़े रहे। ऐसा पहली बार किसी गोदाम में देखा गया कि ताले बंद कर जीएसटी टीम ने जांच की। इस दौरान व्यापारी के सगे संबंधी गोदाम से बाहर निकलकर आते और बाइक से कहीं चले जाते थे। इसके बाद फिर वापस आ जाते थे। चर्चा यह भी रही कि पास में एक और भी गोदाम है। ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति ने बताया कि ताले व्यापारी ने अपनी मर्जी से लगाए हैं, उन्हें माल की जांच करनी है।
विज्ञापन
प्रपत्र न दिखाने पर 35 लाख का माल सीज
तंबाकू गोदाम में जांच के बाद ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति ने बताया कि विशेष टुबैको कंपनी फर्म पर तीन वर्ष से लगातार टर्नओवर घटता जा रहा था। साथ ही टैक्स भी कम जमा हो रहा था। इस पर जांच की गई तो पाया गया कि इस फर्म द्वारा 28 प्रतिशत जीएसटी वाले माल का कम कारोबार हुआ है और पांच प्रतिशत जीएसटी वाले माल का अधिक कारोबार हुआ है।
फर्म द्वारा 35 लाख रुपये का माल खरीदा गया, इसके प्रपत्र नहीं दिखा सके। इससे माल को सीज किया गया। एक रजिस्टर से माल का मिलान न होने पर उसे सीज किया गया है। अभी तक की जांच में छह लाख 28 हजार रुपये जुर्माना जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है। टीम में एसी चरण सिंह, अतुल कुमार, सीटीओ गणेश यादव, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।