फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   GST team,chapa,farrukhabad news

50.62 लाख का मिला अघोषित माल, 18 लाख जुर्माना

Thu, 28 Apr 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
GST team,chapa,farrukhabad news
शहर के ठंडी सड़क स्थित आरआर रोलिंग फैक्टरी में चेकिंग करते जीएसटी अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के ठंडी सड़क स्थित आरआर रोलिंग मिल पर गुरुवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर 50.62 लाख का अघोषित माल मिलने पर 18.22 लाख जुर्माना लगाया गया। पूरे वर्ष के टर्नओवर की जांच के लिए अभिलेख कब्जे में लेकर मिल मालिक को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति ने टीम के साथ शहर के ठंडी सड़क स्थित आरआर रोलिंग मिल में छापा मारा। डिप्टी कमिश्नर रमाशंकर, असिस्टेंट कमिश्नर चरण सिंह, संतोष कुमार, अतुल उमराव ने जांच की तो मौके पर 50 लाख 62 हजार रुपये का माल अघोषित मिला। इसमें ब्रास स्क्रैप, कॉपर स्क्रैप व जिंक स्क्रैप का कोई लेखाजोखा नहीं था।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि दाखिल रिटर्न के आधार पर डाटा चेक किया गया। इसमें संदेह होने पर जांच की गई। अघोषित माल मिलने पर मिल मालिक राजेश कुमार अग्रवाल को नोटिस देकर 18 लाख 22 जुर्माना लगाया गया। इसमें से पांच लाख रुपये उन्होंने तत्काल जमा कर दिए, जबकि 13.22 लाख का चेक दे दी है। कुछ अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं। पूरे वर्ष के अभिलेखों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखा पुस्तकों के आधार पर आकलन किया जाएगा। टर्नओवर छिपाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जांच में पुष्टि होगी। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वाणिज्य कर अधिकारी गणेश यादव, अभिषेक मिश्रा, चंद्रप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed