फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   GST,kanpur news,up news,farrukhabad news,vyapari

खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगाए जाने के विरोध में दिया ज्ञापन

Sat, 23 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
GST,kanpur news,up news,farrukhabad news,vyapari
कायमगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। व्यापार मंडल कंछल गुट के नेताओं ने शुक्रवार को 25 किलोग्राम के सिंगल पैकिंग और लेवल वाले अनब्रांडेड वस्तुओं पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने का विरोध किया। उन्होंने वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजय कुमार सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने खाद्य वस्तुओं पर पांच फीसदी जीएसटी लगाए जाने का विरोध किया। कहा कि 25 किलोग्राम के सिंगल पैकिंग और लेवल वाले अनब्रांडेड वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाना देश की जनता के हक में नहीं है।
विज्ञापन

इससे दाल, आटा, चावल, दूध, दही, छाछ समेत खाद्य वस्तुओं की कीमतों में दो से पांच रुपये किलो की बढ़ोत्तरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इन दरों से किसान, मजदूर, व्यापारी, वकील, छात्र से लेकर अध्यापक तक प्रभावित होंगे। सरकार ने बच्चों के मुंह से दूध व दही छीनने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि एक, पांच, 10 और 25 किलो के ब्रांडेड उत्पादों पर जीएसटी लगाना अव्यवहारिक है। बताया गया कि अगर पांच-पांच किलो के पैकेट मिलाकर वजन 25 किलो से ज्यादा है तो 5 प्रतिशत की दर से जीएसटी देनी पड़ेगी। छूट तभी मिलेगी जब सिंगल पैकेट 25 किलो से अधिक की हो। वहीं ब्लेड, पेपर, कैंची, पेंसिल, कटर, चम्मच आदि पर जीएसटी 12 से 18 प्रतिशत कर दी गई है।

सोलर वाटर हीटर पांच से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है। यह आम जनता पर भारी असर पड़ेगा। व्यापारियों ने जीएसटी वृद्धि को अनुचित ठहराते हुए सरकार से वापस लेने की मांग की है। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री अमित सेठ, मंशाराम गुप्ता, श्रवण कौशल, वसीम अंसारी, अभिषेक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, श्रवण कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed