फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   GST,kanpur news,up news,chapa,farrukhabad news

फर्रुखाबादः प्लाईवुड व्यापारी के यहां पकड़ी गई कर चोरी, 17 लाख का जुर्माना

Sat, 23 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
GST,kanpur news,up news,chapa,farrukhabad news
कायमगंज। जटवारा रोड स्थित प्लाईवुड व हार्डवेयर सेंटर और इसके चार गोदामों पर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) टीम ने कर चोरी पकड़ी है। गुरुवार देर रात तक चली जांच में दो फर्मों में 48 लाख रुपये का ऐसा माल मिला जो कागजों में ही दर्ज नहीं था। टीम ने फर्म मालिक पर 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम अदा करने के लिए व्यापारी ने तीन दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

इटावा के ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति व डिप्टी कमिश्नर रामशंकर ने कन्नौज व फर्रुखाबाद के अफसरों के साथ गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव डुंडी गढ़ी निवासी शाहिद खां की फर्म एसके प्लाईवुड व एमके प्लाईवुड सेंटर की जटवारा रोड स्थित दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन

इसके बाद टीम उनके चारों गोदामों पर पहुंची। टीम ने दुकान व गोदामों पर सभी माल का आकलन किया। इसके बाद गुरुवार रात करीब 12 बजे तक डुंडी गढ़ी स्थित आवास पर दोनों फर्मों के माल का स्टॉक रजिस्टर से मिलाया गया। इसमें 48 लाख रुपये का ऐसा माल मिला जो अभिलेखों में दर्ज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति ने बताया कि एसके प्लाईवुड पर 11 लाख पांच हजार व एमके प्लाईवुड पर छह लाख 11 हजार का जुर्माना लगाया गया। दोनों फर्मों पर 17 लाख 16 हजार रुपये का कुल जुर्माना लगाया गया है। व्यापारी ने जुर्माने की रकम अदा करने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। इसके अलावा उनकी दुकान से पांच बुकलेट बरामद हुईं हैं। जिनकी जांच कर निर्धारण अधिकारी फर्रुखाबाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed