{"_id":"90e9703ee633a1a72eea07c3f3307841","slug":"grp-post-in-front-of-the-canteen-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी चौकी के सामने कैंटीन में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी चौकी के सामने कैंटीन में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात जीआरपी चौकी के सामने कैंटीन का ताला तोड़कर चोर हजारों की नगदी और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के गांव खानपुर निवासी विजय कुमार की फतेहगढ़ स्टेशन पर कैंटीन है। इस कैंटीन को मोहल्ला भोलेपुर नगलादीना निवासी पंकज चौरसिया किराए पर चला रहे हैं। सोमवार की रात करीब नौ बजे पंकज कैंटीन बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने कैंटीन का ताला काट तीन गैस सिलेंडर और गोलक में रखी नगदी के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने कैंटीन के अंदर कागज भी जलाए।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह पंकज चौरसिया कैंटीन को खोलने के लिए बेटे ऋषभ के साथ पहुंचे, तो शटर में लगे ताले गायब देख दंग रह गए। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश ने जांच पड़ताल की। कैंटीन जीआरपी चौकी के सामने है, जबकि आरपीएफ कोतवाली से मात्र 50 कदम की दूरी पर है। चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि रात में उनकी फोर्स गश्त करती है। उधर, पंकज ने बताया कि उनके यहां से करीब 17 हजार रुपये और तीन गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन