फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   group wedding of 85 pairs

85 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Sun, 30 Nov 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 30 Nov 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
गायत्री परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सातवें सर्वजातीय विवाह समारोह में 85 जोड़े जन्म-जन्म के बंधन में बंध गए। समारोह में पहली बार एक मुस्लिम जोड़े  का भी निकाह कराया गया।
विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही गायत्री परिवार के आयोजन की प्रशंसा की।
 गायत्री परिवार सेवा समिति के सर्वजातीय विवाह समारोह पंजीकृत 84 वर-वधुओं ने अग्नि को साक्षी मानकर जिंदगी भर साथ निभाने का संकल्प लिया। हजारों बारातियों ने इन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

 समारोह में गायत्री परिवार द्वारा बारातियों के लिए  भोजन और  उपहारों की व्यवस्था की गई थी।  समारोह का शुभारंभ एसडीएम बीडी वर्मा ने किया। इस दौरान गायत्री विद्या पीठ के बच्चों ने सीता स्वयंवर की नाटिका का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य श्याम बिहारी शर्मा और भूपराम शाक्य के अलावा 125 उपाचार्यों ने विवाह की रस्में संपन्न कराईं।
 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद मुकेश राजपूत ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महंगे हो चले विवाह समारोहाें के अनावश्यक व्यय से बचा जा सकता है।
 पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जब शादियों में लोग सामर्थ्य  से अधिक खर्च कर रहे हैं और दहेज में अधिक से अधिक सामान देने के बाद भी लड़कियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन कुरीतियों से बचाने में कामयाब हो रहे हैं।
 कार्यक्रम में मौजूद सीओ एके सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी, शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता ने भी वर-वधुआें आशीर्वाद दिया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, शंभू दयाल कौशल, मनोज कौशल, पवन गुप्ता, राजवीर शाक्य, जयकिशन गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुधाकर दुबे, मुन्नालाल गुप्ता, दीपक राज अरोड़ा, नरेंद्र गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रामू गुप्ता, विनोद गंगवार, मनोज गंगवार, कृष्ण कुमार अग्रवाल, नवीन रस्तोगी, शशांक गुप्ता, प्रतीक राज कौशल, राघव पाठक, संजीव गुप्ता, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।




गायत्री के मंच पर गूंजी कुरान की आयतें
कायमगंज। गायत्री परिवार के मंच पर ही निकाह की रस्में काजी ने अदा कराईं। गायत्री परिवार सेवा समिति द्वारा आयोजित सर्वजातीय विवाह समारोह में पहली बार एक मुस्लिम जोड़े ने पंजीकरण कराया। कन्नौज जिले के आनंदपुर निवासी सिराजुद्दीन के पुत्र इकरामुद्दीन के साथ चौकी महमदपुर निवासी जफरुददीन की बेटी निशां का निकाह काजी मुक्तिदिर ने 51 हजार रुपये  की मेहर के साथ संपन्न कराया।

निकाह संपन्न होते ही पूरा पंाडाल कुरान की आयतों से गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज उनका सर्वजातीय विवाह समारोह का मकसद पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed