फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Grocery market closes in protest against lawsuit in farrukhabad

मुकदमे के विरोध में बंद रहा किराना बाजार

Sun, 04 Nov 2018 11:18 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sun, 04 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Grocery market closes in protest against lawsuit in farrukhabad
कायमगंज में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा टीम के साथ व्यापारियों की मारपीट के मामले में व्यापार मंडल (बंसल ) गुट के नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में रविवार को किराना बाजार बंद रहा। इस दौरान पूरे बाइक जुलूस निकालते हुए बाजार बंद कराया गया। बाजार बंदी को कंछल गुट ने भी समर्थन किया। देर शाम, सांसद के हस्तक्षेप के बाद व्यापारी नेताओं के साथ एसडीएम व सीओ ने कोतवाली में बैठक कर मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।  
विज्ञापन


मालूम हो कि शनिवार को कायमगंज कोतवाली में व्यापार मंडल (कंछल गुट) के स्थानीय नेताओं से वार्ता के बाद खाद्य सुरक्षा टीम गल्ला मंडी स्थित किराना दुकान पर नमूने लेने पहुंची। इस बीच बंसल गुट के अध्यक्ष उमेश गुप्ता व भाकियू नेता मुन्नालाल सक्सेना ने दुकान से नमूने  लेने का विरोध किया। इस मामले में व्यापारी नेताओं की खाद्य सुरक्षा टीम से हाथापाई और मारपीट हुई। जिसके बाद फूड इंस्पेक्टर आशीष वर्मा ने व्यापारी नेता उमेश गुप्ता, नीरज रस्तोगी, प्रवेश दाल वाले व  भाकियू नेता मुन्नालाल सक्सेना समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी। पुलिस ने शनिवार देर रात मुकदमा दर्ज किया। व्यापारी नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बीच कोतवाली में व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। देर रात तक समझौता न होने पर रविवार सुबह व्यापारी नेताओं ने बाजार बंद कराने का फैसला लिया। इस दौरान बाइक जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों नेताओं ने सभी दुकानें बंद कराईं। 
विज्ञापन


वहीं व्यापारी नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने की जाकारी के बाद सांसद मुकेश राजपूत ने इस संबंध में डीएम से बातचीत की। डीएम के निर्देश पर रविवार को कोतवाली में एसडीएम अनिल कुमार व सीओ अखिलेश राय ने व्यापारी नेताओं के साथ बातचीत की। इस दौरान व्यापारियों ने दिवाली तक दुकानों में सैंपल न भरे जाने की मांग की। एसडीएम ने इस मांग का विरोध करते हुए कहाकि इसका मतलब है कि कही गड़बड़ है। उन्होंने कहाकि मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री समाज के लिए नुकसानदायक है। काफी देर तक इस मसले पर एसडीएम व व्यापारी नेताओं के बीच बहस हुई। इसके बाद तय हुआ कि सरसों का तेल छोड़कर अन्य वस्तुओं के नमूने नहीं भरे जाएंगे। इसके अलावा नमूने भरने के दौरान टीम दो व्यापारी प्रतिनिधियों को भी साथ रखेगी। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर अवैध वसूली के आरोप भी लगाते हुए फूड इंस्पेक्टर को हटाने की मांग रखी। इस अलावा व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा बंद करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कहा कि ठोस प्रमाण मिलने के बाद उन्हें हटाने के लिए लिखा जाएगा। बैठक में व्यापारी नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, किराना व्यापारी कमलेश भारद्वाज, जितेन्द्र रस्तोगी, उमेश गुप्ता, किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा गुट ने बैठक से किया किनारा
कोतवाली में वार्ता के दौरान मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के साथ हुए उत्पीड़न में वह उनके साथ हैं लेकिन मिलावटखोरों के साथ नहीं हैं। मिलावट आम जनता के लिए हानिकारक है। इसे रोकना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed