फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Green signal to start textile printing factory

कपड़ा छपाई कारखाने चालू करने को हरी झंडी

Mon, 20 Apr 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Green signal to start textile printing factory
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने सोमवार को अंगूरीबाग में बंद कपड़ा छपाई कारखानों का निरीक्षण किया। उन्होंने छपाई इकाइयों को चालू कराने को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मजदूर, कारीगर के सामने घर खर्च चलाने की समस्या आ रही है। शहर में कुल 108 छपाई कारखाने संचालित थे। केमिकल युक्त पानी गंगा में गिरता था।
इससे इन कारखानों पर रोक लगा दी गई। बाद में सात छपाई कारखानों में ईटीपी लगी होने से उन्हें चलाने की अनुमति दी गई थी। लॉकडाउन में वह भी बंद हो गए। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बंद छपाई कारखाने देखे। उन्होंने अमेरिका प्रिंटिंग वर्क्स का निरीक्षण कर कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए छपाई इकाइयों को शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता फरेश कुमार का कहना है कि 108 कारखानों में ईटीपी वाले 7 कारखानों को ही चलाने की अनुमति दी गई थी। बोर्ड के कानपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक एसबी फ्रैंकलिन ने बताया कि मानक के विपरीत किसी भी कारखाने को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed