फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gravel scattered on the highway; commuters getting injured

Farrukhabad News: हाईवे पर बिखरी गिट्टी, राहगीर हो रहे जख्मी

Tue, 20 Oct 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gravel scattered on the highway; commuters getting injured
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट चौराहे के पास सड़क पर फैली उखड़ी गिट्टी राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। पुलिस चौकी के सामने सड़क पर बिखरी बड़ी-बड़ी गिट्टी के ऊपर से दोपहिया वाहन गुजरते ही फिसल जा रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है कि यहां रोजाना पांच से छह लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

चौड़ीकरण के बाद से ही कई स्थानों पर हाईवे की हालत खराब है। कहीं गड्ढे हैं तो कहीं गिट्टी उखड़ी हुई है। कई जगह सड़क दबने से भी वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पांचाल घाट चौराहे पर विगत पखवाड़े में बारिश के दौरान जलभराव से नाला उफना गया था। इसके बाद सड़क पर करीब एक फीट गहरा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने गड्ढा भरने के लिए उसमें बड़ी-बड़ी गिट्टी डाल दी और यातायात बहाल कर दिया। भारी वाहनों के गुजरने से गिट्टी गड्ढे से निकलकर पूरी सड़क पर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी गिट्टी वाहनों के टायरों के नीचे आने से उछलकर राहगीरों और सड़क किनारे ठेली लगाने वालों को लग रही है। सब्जी आदि खरीदने वाले भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जेएनवी रोड निवासी कौशलेंद्र सिंह राठौर पत्नी के साथ स्कूटी से पांचाल घाट जा रहे थे। रविवार दोपहर में उनकी स्कूटी गिट्टी पर फिसल गई। इससे दंपती घायल हो गए। ट्रैफिक पुलिस के गार्ड ने दोनों को उठाकर स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कराई। इसी तरह मोहल्ला खड़ियाई निवासी मनोज मिश्रा की बाइक भी गिट्टी पर फिसल गई। हादसे में मनोज और उनका पुत्र गौरव चोटिल हो गए।

एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि गड्ढे को भरकर उस पर डामर का कोट करवा दिया गया है। सड़क पर फैली गिट्टी को भी साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed