{"_id":"6675e0c00d5680bf9c08ec29","slug":"gram-panchayat-jyoni-will-be-re-counted-on-28th-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-112664-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ग्राम पंचायत ज्योनी की 28 को होगी पुनर्मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ग्राम पंचायत ज्योनी की 28 को होगी पुनर्मतगणना
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत में हुए चुनाव के बाद एक वोट से जीतकर बने प्रधान के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी ने न्यायालय में याचिका दायर की। न्यायालय के आदेश पर 28 जून को पुनर्मतगणना की तिथि निर्धारित कर दी गई है। अब देखना यह है कि गांव की सरकार किसके पक्ष में बनती है।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ज्योनी में ग्राम प्रधान बबलू कुमार पंचायत चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार से एक वोट से जीत हासिल की थी। इस पर प्रमोद कुमार धांधली से चुनाव जीतने का आरोप लगाते रहे। उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर कर पुनर्मतगणना कराने की मांग की थी। प्रधान का कार्यकाल करीब तीन वर्ष से अधिक हो चुका है। याचिका पर हुई सुनवाई के बाद एसडीएम न्यायालय ने पुनर्मतगणना का आदेश जारी कर दिया। एसडीम कायमगंज न्यायालय के आदेश पर पुनर्मतगणना की तिथि 28 जून की निर्धारित की गई है। इस संबंध में एसडीएम न्यायालय से बीडीओ को पत्र भी भेजा गया है। इसी क्रम में बीडीओ सुनील श्रीवास्तव ने कार्यालय में अधीनस्थों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। 28 जून को पुनर्मतगणना के लिए तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बीडीओ ने न्यायालय आदेश के क्रम में उच्च अधिकारियों को भी पत्राचार किया है। बीडीओ सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि 28 जून को पुनर्मतगणना कराई जाएगी। एडीओ पंचायत किशनपाल ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। ब्लॉक परिसर में ही 28 को पुनर्मतगणना कराई जाएगी।