फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gosala me 2 fft tak bhara pani

गोशाला में दो फीट भरा बाढ़ का पानी, रोकने डलवाई गई मिट्टी

Thu, 27 Aug 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
gosala me 2 fft tak bhara pani
फर्रुखाबाद। नगरपालिका की ओर से संचालित राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर में दो फीट बाढ़ का पानी भर गया है। जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट गुरुवार को निरीक्षण करने नाव से गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोशाला के दोनों गेटों पर मिट्टी डलवाकर मेड़ बंधवाई। जिससे गोशाला में घुस रहे पानी को रोका जा सके।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य के साथ नगरपालिका ईओ रवेंद्र कुमार रास्ते में पानी भरा होने से जीप खड़ी कर नाव पर सवार हो गए। कीचड़ में जेसीबी पर बैठकर गोशाला पहुंच सके। चारों ओर बाउंड्रीवाल के किनारे करीब दो फीट बाढ़ का पानी भरा था। पानी दीवार से रिसकर अंदर पहुंच रहा है। पंपसेट लगवाकर गोशाला का पानी बाहर निकलवाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने गोशाला के दोनों गेटों पर मिट्टी डलवाकर ऊंची मेड़ बनवाई। उपस्थिति रजिस्टर व अभिलेख देखे। उन्होंने बताया कि गोशाला में 40 क्विंटल भूसा, दाना, नमक आदि व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। बाउंड्रीवाल से पानी रिसकर अंदर पहुंच रहा है। बाढ़ का पानी और बढ़ता है तो दिक्कत आ सकती है। गोशाला में 807 गोवंश बताए गए हैं। 10 सफाई कर्मी लगे हैं। चार और कर्मचारियों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed