{"_id":"5debf56a8ebc3e1be97ce9bf","slug":"gosadan-farrukhabad-news-knp53076969","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकपुर गोशाला में सीडीओ, कटरी में पहुंची सीएम, ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकपुर गोशाला में सीडीओ, कटरी में पहुंची सीएम, ईओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गोसंरक्षण के लिए डीएम मानवेंद्र सिंह के निर्देश के बाद अधिकारी सक्रिय हुए हैं। सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ के अलावा पशु चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी केपी सिंह ने गोशालाओं का निरीक्षण किया। अफसरों ने व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। धर्मपुर कटरी गोशाला के प्रबंधक को चेतावनी दी गई।
सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया नेकपुर खुर्द गोशाला में पहुंचे। उन्होंने चारा, दाना-पानी की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने इस पर संतोष व्यक्त किया। पशु चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने नेकपुर खुर्द, धर्मपुर कटरी और बसेली की गोशाला का निरीक्षण किया। इसके अलावा धर्मपुर कटरी गोशाला का सिटी मजिस्ट्रेट रत्नप्रिया, ईओ रश्मि भारती ने जायजा लिया। उन्होंने गायों के लिए पर्याप्त छांव रविवार तक पूर्ण हो जाने पर संतोष व्यक्त किया।
लेकिन अन्य व्यवस्थाएं ठीक न मिलने पर गोशाला प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव को फटकार लगाई गई।
उधर, शुक्रवार डॉ. केपी सिंह ने वृहद गोसंरक्षण केंद्र नवादा दोयम और सितवनपुर पिथू का निरीक्षण किया। यहां सर्दी से गोवंश के ठिठुरने पर उन्होंने ग्राम सचिव के खिलाफ शासन को लिखने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।