फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goods worth Rs 1.5 lakh including cash and jewelery burnt in fire in closed house

Farrukhabad News: बंद मकान में आग से नकदी व जेवर समेत डेढ़ लाख का सामान जला

Mon, 26 Feb 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 1.5 lakh including cash and jewelery burnt in fire in closed house
फर्रुखाबाद। शहर में एक बंद मकान में प्रथम तल पर आग लगने से नकदी, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। मकान मालिक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला भीकमपुरा दीवान मुबारक निवासी जागेश्वर दयाल हरियाणा में नौकरी करते हैं। वह डेढ़ महीना पहले अपने परिजनों को भी साथ ले गए। दो मंजिला मकान में ताला पड़ा था। शनिवार रात करीब 11 बजे ऊपर बने एक कमरे में पड़ोसियों ने आग की लपटें निकलते देखीं। इस पर लोग शोरगुल करने लगे। लोगों ने अपने घरों से पानी लाकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इसकी सूचना फोन से जागेश्वर व उनकी पत्नी उर्मिला देवी को दी।
विज्ञापन

उर्मिला देवी ने फोन पर बताया कि ऊपर वाले कमरे में दीवान बेड, उसमें झुमकी, पायल, बिछुआ, अंगूठी, चेन, 20 साड़ि़यां बर्तन समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया है। वह हरियाणा से सोमवार तक घर पहुंच जाएंगे। दूसरे मोहल्ले में रह रहे परिवार के लोगों ने मकान के हालात से जागेश्वर दयाल को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed