{"_id":"64cd2b7b52841bf95f055736","slug":"goods-train-stopped-after-throwing-board-on-track-report-on-unknown-people-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-348-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पटरी पर बोर्ड फेंकने पर मालगाड़ी रुकी, अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पटरी पर बोर्ड फेंकने पर मालगाड़ी रुकी, अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कमालगंज-रजीपुर रेलवे स्टेशन के बीच नगला भूड़ गुमटी के पास पटरी पर बोर्ड फेंकने के बाद मालगाड़ी रुकने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कमालगंज क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सत्यम दुबे उर्फ बब्बा का फर्रुखाबाद-कानपुर मार्ग के किनारे बोर्ड लगा था। बुधवार की रात किसी ने बोर्ड उखाड़ कर नगला भूड़ गुमटी के पास पटरी पर फेंक दिया। रात करीब 12 बजे कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के चालक ने पटरी पर कुछ पड़ा देखा, तो ट्रेन को रोक दिया।
गार्ड ने इसका मेमो स्टेशन मास्टर को दिया। पटरी से बोर्ड हटाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इसकी जानकारी होने पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। बोर्ड देखने के बाद सत्यम दुबे से संपर्क किया, तो उन्होंने कुछ लोगों पर बोर्ड उखाड़कर फेंकने का शक जताया। इंस्पेक्टर ने उन लोगों का सीडीआर निकलवाया, तो घटना के वक्त की लोकेशन वहां की नहीं मिली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।