फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goods train derailed, two passenger trains remained standing

Farrukhabad News: मालगाड़ी का डिब्बा उतरने से तीन घंटे यातायात रहा ठप

Tue, 22 Nov 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Goods train derailed, two passenger trains remained standing
हरसिंहपुर गोवा स्टेशन पर ट्रैक की नापजोख करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कानपुर-कासगंज रेलमार्ग पर हरसिंहपुर गोवा स्टेशन पर मंगलवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।
विज्ञापन

इससे तीन घंटे रेल यातायात ठप रहा। दो पैसेंजर ट्रेनों को फर्रुखाबाद और शमसाबाद स्टेशनों पर रोका गया। जिम्मेदार अधिकारियों से हादसे के कारणों की रिपोर्ट तलब की गई है।
शहर से करीब नौ किमी दूर हरसिंहपुर गोवा स्टेशन को क्रासिंग स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। रविवार को गिट्टी भरी 52 डिब्बों की मालगाड़ी पहुंची।
उसके 20 डिब्बे खाली कर दिए गए। मंगलवार दोपहर करीब 1.45 बजे चालक अशोक कुमार मालगाड़ी को फर्रुखबाद की ओर लेकर चला।
करीब 100 मीटर चलते ही पीछे से 13 वां डिब्बा पटरी से उतर गया। आभास होते ही ट्रेन रोक दी। चालक ने फर्रुखाबाद स्टेशन को सूचना दी।
आधा घंटे बाद राहत टीम पहुंची। 39 डिब्बों को फर्रुखाबाद स्टेशन पर खड़ा कराया गया, जबकि पीछे के 12 डिब्बे शमसाबाद स्टेशन ले जाए गए।
पटरी से उतरे हुए डिब्बे को वहीं छोड़ दिया गया।
राहत टीम ने प्रेशर जैक की मदद से शाम 3:40 बजे डिब्बे के पहियों को पटरी पर चढ़ा दिया। इसके बाद 4:34 बजे गोरखपुर से बांद्रा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को फर्रुखाबाद स्टेशन से रवाना किया गया।
विज्ञापन

हादसे के चलते कानपुर से कासगंज जा रही 15037 नंबर की पैसेंजर ट्रेन 2.48 घंटे फर्रुखाबाद स्टेशन पर खड़ी रही। कासगंज से कानपुर जा रही 15038 ट्रेन शमसाबाद स्टेशन पर 2.12 घंटे खड़ी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इज्जतनगर से एडीआरएम राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी नीतू सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ के अलावा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिग्नल, रेलपथ आदि विभागों के अधिकारियों की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed