{"_id":"66e73290a36e47ebbf07bc54","slug":"goods-from-the-house-of-absconding-mafia-brother-dabban-confiscated-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115579-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: माफिया के फरार भाई डब्बन के घर का सामान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: माफिया के फरार भाई डब्बन के घर का सामान कुर्क
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डकैती के दो मुकदमों में फरार माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग उर्फ डब्बन दुबे के घर के सामान की कुर्की रविवार को पुलिस ने की। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। छिबरामऊ पुलिस कुर्क सामान ट्रैक्टर पर लादकर ले गई।
कन्नौज कोतवाली के छिबरामऊ के मोहल्ला बस्तीराम निवासी आढ़ती राजेश सिंह ने वर्ष 2021 में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया डॉ. अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, ब्लाॅक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन, जीतू दुबे, कोतवाली छिबरामऊ के गांव रामपुर बैजू निवासी रत्नेश दुबे, सुमित दुबे, अमित दुबे, शांतनु दुबे, धर्मेंद्र दीक्षित, धर्मेंद्र वर्मा, देवेंद्र यादव व चार अज्ञात के खिलाफ लूट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें घटना फरवरी 2020 की बताई गई थी।
विवेचक ने डकैती सहित कई अन्य धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। माफिया अनुपम दुबे इंस्पेक्टर हत्याकांड में मथुरा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। ब्लॉक प्रमुख भाई हरदोई जेल में बंद है। अनुराग दुबे उर्फ डब्बन काफी समय से फरार है।
विज्ञापन
डब्बन पर डकैती का दूसरा मुकदमा भी कन्नौज में दर्ज हुआ है। उसमें भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। विवेचक ने कोर्ट में फरार अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के घर में कुर्की के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने छह सितंबर को कुर्की की मंंजूरी दी थी। रविवार को छिबरामऊ कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम चंद्र प्रकाश तिवारी फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। यहां प्रभारी सीओ सिटी रविंद्र नाथ राय, मऊदरवाजा एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी, शहर कोतवाल राजीव पांडेय, फतेहगढ़ कोतवाल आमोद सिंह, महिला थाना एसओ पूनम अवस्थी व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 100 प्रशिक्षु दीवान एकत्र हुए।
पूरा फोर्स माफिया के कसरट्टा स्थित आवास पर पहुंचा। वहां माफिया की पत्नी मीनाक्षी दुबे को कुर्की के संबंध में जानकारी दी गई। मकान मां कुसुमलता दुबे के नाम पर है। ऐसे में पुलिस ने अनुराग दुबे के कमरे का सामान कुर्क कर लिया। वहां से निकाला गया एसी, बैड, मेज-कुर्सी, कपड़े, पंखे रजाई गद्दा सहित अन्य कीमती सामान ट्रैक्टर में लदवाया। चार घंटे की कुर्की कार्रवाई के बाद छिबरामऊ पुलिस सामान लेकर चली गई।
इंस्पेक्टर आमोद सिंह ने बताया कि कन्नौज एंटी डकैती कोर्ट के आदेश पर माफिया के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन का सामान कुर्क किया गया है।
इनसेट
आसपास के बिजली मिस्त्री व बढ़ई डर के कारण भागे
कुर्की की कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने आसपास की दुकानों पर काम करने वाले बिजली मिस्त्री व बढ़ई को बुलाया। लेकिन भय के कारण माफिया के घर जाने को कोई राजी नहीं हुआ। कई दुकानदार दुकानें बंद करके चले गए। ऐसे में पुलिसकर्मी काफी दूर से बिजली मिस्त्री व बढ़ई की तलाश करके लाए। सामान ढोने के लिए मजदूरों की व्यवस्था की गई। वहीं, माफिया के घर पर कुर्की की कार्रवाई देखने के लिए मोहल्ले के महिला व पुरुष खिड़कियों व छतों पर खड़े होकर नजारा देखते रहे। गली में भारी पुलिस बल को देखकर कार्रवाई होने तक वहां सन्नाटा पसरा रहा। लोग काम होने पर भी बाहर नहीं निकले।
तत्कालीन एसपी सिद्दू के कार्यकाल में हो चुकी कुर्की की कार्रवाई
माफिया अनुपम दुबे के मकान की कुर्की तत्कालीन एसपी सिद्दू के कार्यकाल में हुई थी। उस दौरान पुलिस कर्मी माफिया के घर के दरवाजे व खिड़की सहित पूरा सामान उठाकर ले गए थे। कुर्की की कार्रवाई कई दिनों तक चली थी।
रंगदारी के मुकदमे में डब्बन पर है 25 हजार का इनाम
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने माफिया के फरार भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर 11 अगस्त को 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मऊदरवाजा थाने में अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ रंगदारी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।