फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Good news: Farrukhabad-Chhapra Express will run from tomorrow after one and a half month

खुशखबरी: डेढ़ माह बाद कल से चलेगी फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस

Mon, 28 Apr 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Good news: Farrukhabad-Chhapra Express will run from tomorrow after one and a half month
फर्रुखाबाद। डेढ़ माह से बंद चल रही फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन 29 अप्रैल से चालू हो जाएगी। इससे कानपुर, लखनऊ से छपरा तक की यात्रा करने वाले लोगों को खासी सहूलियत होगी। फिलहाल यह ट्रेन छपरा-गोमतीनगर के बीच चलाई जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर पुल बाया किनारा-कानपुर सेंट्रल के मध्य ब्रिज संख्या 110 पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए 17 मार्च को ब्लाॅक लिया गया था। तभी से स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया था। गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा से चलने वाली 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस को 28 अप्रैल से अपने निर्धारित स्टेशन फर्रुखाबाद के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 29 अप्रैल को निर्धारित समय दोपहर 12:45 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

29 अप्रैल को ही दोपहर ढाई बजे यह ट्रेन छपरा के लिए रवाना हो जाएगी। अभी तक इस ट्रेन को लखनऊ गोमतीनगर-छपरा के बीच चलाया जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर से चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 29 अप्रैल से पूर्व निर्धारित मार्ग फर्रुखाबाद होकर चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 3:25 बजे चलकर कानपुर के रास्ते दोपहर 3:05 बजे बांद्रा टर्मिनस के लिए रवाना होगी। दो ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को खासा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed