फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   goli mari

बहन से अभद्रता के विरोध में भाई को मारी गोली

Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
goli mari
फर्रुखाबाद। बहन से अभद्रता करने के विरोध में दबंगों ने दरवाजे पर भाई को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। वारदात के तीन घंटे पहले दबंगों ने युवक के दरवाजे पर फायरिंग कर पथराव किया था। परिजनों ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है। सीओ सिटी ने लोहिया अस्पताल में घायल युवक से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मछली टोला निवासी ओम प्रकाश ने मक्खन वाली गली निवासी दो भाई मनु व संजू तथा दस अज्ञात के खिलाफ पथराव व फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि भतीजे प्रदीप यादव उर्फ मल्लू यादव से पुरानी रंजिश है। आरोपियों ने पथराव कर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ये लोग मौके से भाग गए। शनिवार रात प्रदीप यादव व उसकी मां फूला देवी घर पर थे। रात में लगभग 10.45 बजे मनु, संजू व अज्ञात युवक दरवाजे पर आए और प्रदीप उर्फ मल्लू यादव को आवाज लगाई। प्रदीप उर्फ मल्लू दरवाजे से बाहर आया तो इन लोगों ने तमंचों से गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

प्रदीप उर्फ मल्लू के कंधे के नीचे हाथ में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर चाचा ओम प्रकाश सहित परिवार कें अन्य लोग भी पहुंच गए। कोतवाल जय प्रकाश पाल भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया। सीओ सिटी नितेश सिंह ने लोहिया अस्पताल में प्रदीप उर्फ मल्लू से घटनाक्रम की जानकारी करने के बाद कोतवाल को आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए। पुलिस ने मां फूला देवी की तहरीर पर दोनों भाई मनु, संजू व एक अज्ञात के खिलाफ पुत्र पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि यह लोग बेटी से अभद्रता करते थे। इसका विरोध करने पर इन लोगों ने पुत्र के गोली मार दी। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को प्रदीप उर्फ मल्लू के घर पर पथराव व फायरिंग करने वाले दबंग भाइयों ने तीन घंटे के बाद पुन: हमला किया। इन लोगों ने प्रदीप उर्फ मल्लू के गोली मार दी। दबंगों से परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
शुक्रवार को मल्लू के भाई अड़ी यादव का दूसरे पक्ष के मनु व संजू से विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग गए थे। पुलिस ने अड़ी यादव को पकड़ लिया था। अड़ी तलैया लैन निवासी युवक पर जान लेवा हमले के मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने उसी मुकदमे में उसका चालान कर दिया था। पुलिस घटना के दिन ही दूसरे पक्ष पर कार्रवाई करती तो शायद यह घटना नहीं होती।
फतेहगढ़। एक मोहल्ला निवासी एक जनप्रतिनिधि के करीबी भाजपा नेता का आरोपी भाइयों से गहरे संबंध है। घटना की जानकारी के बाद आरोपियों के पक्ष में पैरवी करने के लिए भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे। वहां दूसरे पक्ष के लोग पहले से ही मौजूद थे। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने भाजपा नेता से कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का रुख देखकर भाजपा नेता वहां से खिसक गए।

पथराव व फायरिंग की घटना के बाद दरोगा अभय सिंह व सिपाही गोपाल यादव ने महिला सिपाही के साथ आरोपियों के घर पर दबिश मारी। उस दौरान दोनों आरोपी भाई घर पर नहीं थे। घर की महिलाओं ने पुलिस से कहा किस आधार पर घर में घुसे हैं। घर में महिलाएं हैं और पुलिस कर्मी कैसे घुसे। इसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed