फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   goli mari

प्रेम प्रसंग में युवक के पेट में मारी गोली

Thu, 08 Apr 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
goli mari
जहानगंज। प्रेम प्रंसग में बुधवार रात युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट में लगी। शहर के एक नर्सिंग होम में इलाज करा रहा है। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार निवासी विवेक यादव बटाई पर खेती करता है। वह बुधवार रात लगभग 11 बजे खेत से अपने घर आ रहा था। तभी रास्ते में उसके गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने विवेक को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

एसओ दिनेश गौतम ने घायल से पूरे मामले की जानकारी की तो उसने गांव के ही दो भाइयों पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने रात में ही दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया है। गुरुवार को विवेक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। गोली लगने की घटना संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed