फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Golgappa seller commits suicide by hanging himself

Farrukhabad News: फंदा लगाकर गोलगप्पा विक्रेता ने दी जान

Mon, 15 Apr 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Golgappa seller commits suicide by hanging himself
फर्रुखाबाद। गोलगप्पा विक्रेता मकान के कमरे में फंदे पर लटका मिला। बहन की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उतारकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने कुछ दबंग युवकों पर गोलगप्पा खाने के बाद पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया। इसी से दुखी होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव गढि़या ढिलावल निवासी राजीव कश्यप (25) ठेली पर गोलगप्पे बेचता था। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी बहन विनीता उठी। उसने कमरा खोलकर देखा, तो साड़ी के सहारे फंदे पर राजीव लटका मिला। चीख-पुकार पर पहुंचे परिजनों ने सांस होने की आस में उसे नीचे उतार लिया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। भाई अमन ने बताया कि भाई गोलगप्पे की ठेली लगाता है।
विज्ञापन

शनिवार शाम कुछ दबंग युवकों ने गोलगप्पे खाए और बिना पैसे दिए चलने लगे। जब राजीव ने रुपये मांगे, तो उन्होंने इसके साथ मारपीट की थी। यह बात उसने घर में आकर बताई। बिना खाना खाए वह अपने कमरे में लेट गया। राजीव की पत्नी रेनू मायके गई थी। पुत्री अस्मिता, मां रामसानी देवी, बहन विनीता, भाई राजकुमार, अमन और अनम का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed