फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gokju city from Jashashreeram's slogan

निकली सवारी तो जयश्रीराम के नारों से गूंजा शहर

Wed, 05 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 05 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Gokju city from Jashashreeram's slogan
श्रीराम शोभायात्रा में चल रहे कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत करते मुसलिम समुदाय के लोग। - फोटो : amarujala
श्रीराम विविध कला केंद्र की ओर से रामनवमी पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। पूरा शहर भगवाध्वज और गुब्बारों से पटा नजर आया। बाइक पर सवार होकर भगवा पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन


जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शहर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा। सत्ता के पावर ने भीड़ में कई गुना इजाफा किया।


बुधवार को निदेशक विजय दुबे उर्फ मटरलाल के नेतृत्व में पंचाल घाट पर भगवान श्रीराम और गौरी-गणेश का वेद मंत्रों से पूजन हुआ। दूध, दही, शहद, शक्कर और घी आदि से आचार्य शांति स्वरूप त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम का अभिषेक किया।
विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे अग्रवाल धर्मशाला नंबर एक से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसमें राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ ही मां दुर्गा और बाल रूपी हनुमान की झांकी शामिल थी। शोभायात्रा मुख्यमार्गों से होती हुई वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंची जहां समापन हो गया। इस दौरान गगनभेदी नारेबाजी हुई। सड़क किनारे, छतों, छज्जों पर से पुष्पवर्षा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



भगवान श्रीराम की आरती उतारकर उन्हें भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजय गर्ग, अजयकृष्ण गुप्ता, अशोक वर्मा, संजीव मिश्र बाबी, सत्यम दीक्षित, अशोक मिश्र, प्रकाशचंद्र, राकेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed