{"_id":"0a072204c63786744c6772fe314a1e31","slug":"go-on-home-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर चढ़ाई कर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर चढ़ाई कर मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली अंतर्गत हंसी मजाक का विरोध करने पर युवकों ने घर में चढ़ाई कर गोली मार दी। गोली युवक के गर्दन को छूती हुई निकल गई। सीएचसी से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला दत्तूनगला निवासी पुष्पेंद्र शर्मा रेलवे स्टेशन पर सुबह योग के बाद प्लेटफार्म पर टहल रहा था। आरोप है कि इस बीच सुभानपुर गांव निवासी कुलदीप शाक्य यहां पहुंचा। पुष्पेंद्र से अश्लील मजाक करने लगा। विरोध करने पर मारपीट हो गई। यहां मौजूद जीआरपी के सिपाहियों ने दोनों को अलग कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद कुलदीप अपने साथियों को एक टेंपो में लेकर पुष्पेंद्र के घर पहुंचा। यहां पुष्पेंद्र और उसके बड़े भाई अनुज से मारपीट शुरू हो गई। इस बीच कुलदीप ने फायर कर दिया। गोली अनुज की गर्दन में लगी। इस पर हमलावर टेंपो छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी यतेंद्र कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। इन्हाेंनेे दो युवकों को दबोच लिया। यतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शाम तक घायल की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।