फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Give notice to the head if the community toilet is closed

सामुदायिक शौचालय बंद होने पर प्रधान दें नोटिस

Tue, 24 Aug 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Give notice to the head if the community toilet is closed
सामुदायिक शौचालय बंद होने पर प्रधान दें नोटिस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए अधिकांश सामुदायिक शौचालयों में ताले लटके हैं। भुगतान लेने के बाद भी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काम नहीं कर रही हैं। ऐसे समूहों को अब प्रधान नोटिस जारी कर उनकी छुट्टी करेंगे।
जनपद की सभी 594 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बन रहे हैं। इनमें करीब 540 का निर्माण पूरा होने से संचालन के लिए स्वयं सहायता समूहों को सौंप दिए गए हैं। उन्हें अप्रैल से सितंबर तक 9000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान भी किया जा चुका है। इसके बावजूद अधिकांश शौचालयों में ताले लगे हैं। एक शौचालय के निर्माण में करीब 5.50 से 6 लाख रुपये तक की लागत आई है।
विज्ञापन

शासन से संचालित शौचालयों की रिपोर्ट मांगी गई तो अधिकारियों ने समूहों को हस्तांतरित कराकर रिपोर्ट भेज दी। फिर भुगतान का दबाव बनाया गया। इससे शौचालय चालू न होने के बाद भी सचिव व प्रधानों ने समूहों को भुगतान भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जागरूक प्रधानों ने समूह को मात्र एक माह का भुगतान किया और कहा कि जब शौचालय चालू होगा तभी भुगतान किया जाएगा। फिलहाल अधिकांश ग्राम पंचायतों में लोगों को सामुदायिक शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

डीसी एनआरएलएम योगेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि जिले में करीब 540 समूहों को सामुदायिक शौचालय हस्तांतरित कर उन्हें प्रधान व सचिव भुगतान कर चुके हैं। समूहों से काम लेने की भी जिम्मेदारी भी प्रधानों की है। जो समूह शौचालय में ताला लगाए हैं, उन्हें ग्राम प्रधान नोटिस दें। उस समूह को हटाकर दूसरे की महिला को लगाया जाएगा। जिससे शौचालय का ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed