फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl's leg amputated due to collision with dumper, referred

Farrukhabad News: डंपर की टक्कर से युवती का पैर कटा, रेफर

Tue, 31 Dec 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 31 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl's leg amputated due to collision with dumper, referred
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। अस्पताल से दवा लेकर भाई के साथ लौट रही एक युवती को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे युवती का एक पैर कट गया। निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। उसकी 22 जनवरी को शादी होनी है।
विज्ञापन

जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव त्रिलोकपुर निवासी रामविलास की पुत्री प्रीती पाल (23) की तबीयत खराब होने पर भाई निखिल के साथ दवाई लेने आईं थी। वह बाइक से घर लौट रही थी, तभी कस्बा के चौराहे पर तेज रफ्तार एक डंपर ने टक्कर मार दी। इससे उसका एक पैर कटकर अलग जा गिरा। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर देख वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने अपने वाहन से उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। भाई ने बताया कि उसकी 22 जनवरी को बरात आनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा है। डंपर खड़े होने से चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद वाहन को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed