फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl's body found hanging in doctor's house

Farrukhabad News: डॉक्टर के घर में लटका मिला युवती का शव

Sat, 29 Jun 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging in doctor's house
फर्रुखाबाद। डॉक्टर दंपती के आवास में बाथरूम में फंदे पर युवती का शव लटका मिला। परिजनों ने डॉक्टर दंपती सहित तीन पर हत्या का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में पथराव किया। जाम लगाने का प्रयास कर हंगामा किया। पुलिस ने डॉक्टर दंपती के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई है।
विज्ञापन




फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले के नर्सिंग होम में डॉक्टर सहित उनका परिवार रहता है। बहू अंजलि श्रीवास्तव व बेटा हेमंत श्रीवास्तव भी डॉक्टर है। जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के एक गांव निवासी महिला तीन पुत्रों व दो पुत्रियों के साथ वहीं एक मोहल्ले में मकान में किराये पर रहती है। महिला की 22 वर्ष की पुत्री डॉक्टर दंपती के यहां छह वर्ष से बच्चों की देखभाल, सफाई व खाना बनाने का काम करती थी।
विज्ञापन




शुक्रवार सुुबह युवती नर्सिंग होम के ऊपर आवास के बाथरूम में दुपट्टे से फंदे से लटकी मिली। डॉ. अंजलि ने युवती को लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर मां, तीनों पुत्रों व छोटी पुत्री के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने पर सीओ यातायात जय सिंह परिहार, इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह सहित फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन




फाेरेंसिक टीम ने जांच कर नमूने लिए। उसी दौरान परिजनों ने नर्सिंग होम में पथराव कर दिया। मां-पुत्रों के साथ फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगाने के लिए बैठ गई। इस पर सीओ ने किसी तरह परिजनों को सड़क से हटाया। पांच घंटे के हंगामे के बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।




मां ने डॉक्टर दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें डॉक्टर बहू पर पुत्री से आए दिन अवैध संबंध के चलते मारपीट करने का आरोप लगाया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि डॉ. हेमंत श्रीवास्तव और डॉ. आरती श्रीवास्तव के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। दुष्कर्म की आंशका के चलते स्लाइड भी बनाई गई है।



------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed