{"_id":"65b2cb1b4f33b8441d032af4","slug":"girlfriend-drank-poison-and-boyfriend-committed-suicide-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-107641-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रेमिका ने पीया जहर और प्रेमी ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रेमिका ने पीया जहर और प्रेमी ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
कमालगंज/जहानगंज (फर्रुखाबाद)। जहानगंज के एक गांव मेंं बुधवार रात प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगा लिया तो उसकी ममेरी बहन ने जहर पीकर जान दे दी। गुरुवार सुबह दोनों के शव एक ही कमरे में मिले। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए हैं।
गांव निवासी ग्रामीण का 19 वर्षीय भांजा बुधवार शाम को उसके घर पहुंचा। सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया और सोने चले गए। ग्रामीण के मुताबिक गुरुवार तड़के उसने 18 वर्षीय बेटी को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर उसकी तलाश की गई। बाहर की ओर बने कमरे में जाकर देखा तो भांजे का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उसी के पास जमीन पर युवती भी मृत अवस्था में पड़ी थी। शोर सुनकर अन्य परिजन व पड़ोसी भी आ गए। सूचना पर भांजे के माता-पिता और भाई भी पहुंच गए।
इधर, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने बताया कि युवती के पास से जहरीली दवा की महक आ रही थी। ऐसे में अनुमान लगाया गया कि जहरीला पदार्थ पीने से उसकी मौत हुई है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने बताया कि उसका भांजा अहमदाबाद में कपड़ा फैक्टरी में काम करता था और तीन दिन पहले ही लौटा था। वहीं 11 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। युवती ने सातवीं के बाद पढ़ाई नहीं की।
विज्ञापन
शाम को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजन युवक-युवती के शव पांचाल घाट ले गए। यहां एक ही गड्ढे में दोनों के शवों को दफना कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।