फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl raped in mustard field, report filed

Farrukhabad News: सरसों के खेत में बच्ची से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Feb 2024 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girl raped in mustard field, report filed
फर्रुखाबाद। सरसों के खेत में एक किशोर ने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी नौ साल की पुत्री को 15 फरवरी की दोपहर गांव का ही एक किशोर बहला फुसला कर खेतों की ओर ले गया। उसके साथ सरसों के खेत में दुष्कर्म किया। लोक लाज के भय से दो दिन तक परिजनों ने बात छिपाए रखी। शनिवार की सुबह पिता ने बच्ची और परिजनों संग थाने पहुंचकर तहरीर दी। बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आते ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया।

सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने अन्य पुलिस अफसरों के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि नौ साल की बालिका से दुष्कर्म हुआ है। तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed