फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl pours petrol on herself in front of officers

Farrukhabad News: अफसरों के सामने युवती ने खुद पर डाला पेट्रोल

Sat, 25 Feb 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 25 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Girl pours petrol on herself in front of officers
राजेपुर। गलत पैमाइश करने का आरोप लगाकर युवती ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निबिया निवासी श्रीनिवास ने पूर्व में हुए समाधान दिवस पर चकमार्ग की पैमाइश कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम पदम सिंह, सीओ अमृतपुर रवींद्रनाथ राय राजस्व व पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार को पैमाइश करने के लिए पहुंचे। राजस्व कर्मी पैमाइश कर रहे थे, तभी गांव के श्रीपाल की पुत्री रानी, डिंपल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची। रानी ने गलत तरीके से पैमाइश करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। रानी ने कहा कि उसके परिजनों ने कई बार प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सीओ ने महिला एसओ ललिता मेहता को बुलवा लिया। रानी घर से पेट्रोल से भरी कट्टी लेकर आई और अपने ऊपर डालकर आत्महत्या का प्रयास करने लगी। महिला पुलिस कर्मियों ने रानी से पेट्रोल की कट्टी छीन ली और उसको हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रानी का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ सत्यप्रकाश ने बताया कि रानी के अन्य परिजनों को शांतिभंग में मुचलके पर पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed